फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The municipality will build a passenger waiting room at the intersection of the city

नगर पालिका बनाएगी नगर के चौराहा- तिराहा पर यात्री प्रतीक्षालय

Tue, 29 Jun 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The municipality will build a passenger waiting room at the intersection of the city
मऊ नगर पालिका द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों- तिराहों पर सर्वसुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय बनाएगी। नगर पालिका द्वारा इस योजना का प्रस्ताव पहले ही बनाकर बोर्ड बैठक में पारित किया जा चुका है। लेकिन नगर में सड़क चौड़ीकरकण के चलते इस स्थगित कर दिया गया था। लेकिन सड़क चौड़ीकरण का कार्य को अंतिम चरण में देखकर नगर पालिका द्वारा इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नपाध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा बोर्ड बैठक में नगर के गाजीपुर तिराहा, नोमानी गेट, भीटी चौराहा, आजमगढ़ मोड़ तिराहा, फातिमा चौराहा, बरपुर मोड़ तिराहा, एसपी कार्यालय सहित नगर के दस चौराहो-तिराहों पर यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। बोले कि नगर पालिका द्वारा इसकी कार्ययोजना बीते वर्ष ही बोर्ड बैठक में बनाकर पारित भी की जा चुकी है। लेकिन सड़क चौड़ीकरण का कार्य के चलते इस पर अमल नहीं किया जा रहा था। सड़क चौड़ीकरण का कार्य जब पूरा होता दिख रहा है तो इसको लेकर योजना तैयार की जाएगी। वर्तमान में यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नगर के प्रमुख चौराहें-तिराहों पर यात्री प्रतीक्षालय बनने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed