{"_id":"686d5df2c62ef9a9740c7e59","slug":"the-maximum-temperature-increased-by-two-degrees-celsius-mau-news-c-295-1-svns1028-130319-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि
विज्ञापन
मऊ। जिले में उमस भरी गर्मी का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। तेज धूप से जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं धान की रोपाई की गति धीमी हो गई है। खेतों में रोपी गई धान की फसल सिंचाई अभाव में मुरझा रही है। मंगलवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह सात बजे ही निकली धूप सहन नहीं हो पा रही थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। दिनभर धूप छांव होता रहा। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। जुलाई माह के दूसरे सप्ताह मेें ही अगस्त महीने जैसी उमस भरी गर्मी हो रही है।
दोपहर के समय तेज धूप होने से मुख्य मार्ग पर लोगों की आवाजाही कम रही। ग्रामीण इलाकों में फाॅल्ट और बिजली कटौती से बिजली गुल होने के चलते लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। वहीं बार-बार बिजली गुल होने से एक बीघा की सिंचाई करने में समय लग जा रहा है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 62 प्रतिशत रही। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।