फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The maximum and minimum temperatures rose by two degrees each.

Mau News: अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो-दो डिग्री बढ़ा

Tue, 12 May 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The maximum and minimum temperatures rose by two degrees each.
पिछले सप्ताह नम हवाओं और बारिश के बाद अब तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। राहगीर छांव में सुस्ताते नजर आए। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को देर से धान की नर्सरी डालने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही धूप निकली रही। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप लोगों को असहनीय लगने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप तेज होती गई।
पिछले सप्ताह बेमौसम बारिश होने के बाद अब तेज धूप निकलने से नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। दोपहर के समय तल्ख धूप से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाहर निकलते समय लोग अपने सिर को ढककर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप के चलते अभिभावकों के साथ दुपहिया वाहन पर आने वाले बच्चों को जहां सीधे धूप का सामना करना पड़ रहा था, वहीं स्कूल बस में बैठे बच्चे वाहन के अंदर की गर्मी से परेशान नजर आ रहे थे।
तापमान पर नजर डालें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 43 प्रतिशत रही। हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था।
तापमान बढ़ने से खेती-किसानी पर भी असर पड़ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि तेज धूप से सब्जी की फसल पर असर पड़ सकता है।

किसानों को खेतों में नमी बनाए रखनी चाहिए। किसान धान की नर्सरी देर से डालें। अगले तीन दिनों के भीतर आंधी-बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed