फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   the leaflets handed for demands

मांगों के लिए कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Fri, 27 Feb 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 27 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
the leaflets handed for demands
उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के प्रस्ताव पर सात सूत्री मांगों को लेकर जिले के अधिवक्तागण शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन



इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय और एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इसके चलते वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें प्रदेश बार कौंसिल के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।


 बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को अपनी सात सूत्री मांगों के संबंध में एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि


अधिवक्ता अधिनियम की धारा चार-बी में संशोधन कर हर वर्ष सरकार 40 करोड़ रुपये का योगदान न्यासी समिति को करे। साथ ही कल्याण निधि की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर पांच लाख किया जाय, पूर्ण कालिक सचिव की नियुक्ति की जाय आदि मांगे शामिल है।
विज्ञापन



बैठक की अध्यक्षता रामकिशोर लाल श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री सुरेंद्र सिंह ने किया। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बार कौंसिल के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पूरे दिन कार्य से विरत रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एक ज्ञापन एसडीएम जगदंबा सिंह को सौंपा। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी


बैठक कर बार कौंसिल के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही बार के अध्यक्ष लालजी पांडेय व महामंत्री के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed