फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The hunger strike by students

छात्रवृत्ति के लिए छात्र अनशन पर

Thu, 27 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 27 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The hunger strike by students
नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए गुरुवार को कालेज परिसर में अनशन किया। इससे पूरे कालेज का माहौल गहमागहमी का रहा।
विज्ञापन



छात्रों के अनशन की सूचना पर पुलिस मौके पर डटी रही। अपराह्न बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट ने छात्रों से बात की। आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों को सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाकर छात्रवृत्ति जारी की जाएगी।


जनपद में छात्रवृत्ति को लेकर कई बार छात्र धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। कई बार विभाग का घेराव कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल।


गुरुवार को डीसीएसके के छात्र एक बार फिर छात्रवृत्ति की मांग लेकर अनशन पर बैठ गए। इस अवसर पर छात्र नेता राजविजय यादव ने कहा कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन



 इस वजह से आर्थिक तंगी से छात्र अब तक दाखिला नहीं ले पाए हैं। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ।


मामले का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगेे। इसी क्रम में चंद्रप्रताप वर्मा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए से छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ रहा है। घंटों प्रदर्शन के बाद मौके पर आए प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाबुझाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर प्रदीप यादव, शहनवाज, कमलेश, प्रेमचंद निषाद, अंगद कुमार, अरशद बशर, अमित पांडेय, अश्वनी सिंह, परवेज, सोनू कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed