फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The health of 2284 patients was checked at 40 hospitals.

Mau News: 40 अस्पतालों में 2284 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Sun, 07 Dec 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The health of 2284 patients was checked at 40 hospitals.
मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। 96 चिकित्सकों की टीम ने 2284 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

मेले में 28 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। मेले में बुखार के साथ सांस के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1098 पुरुष, 209 बच्चे, 977 महिला शामिल रहीं।
विज्ञापन

हनुमान नगर अस्पताल में 59 तो भरहूं का पूरा में 57 और डोमनपूरा में 61 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि पीएचसी मधुबन, दुबारी, नेमडार, सुग्गीचौरी सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 520 मरीजों का निःशुल्क इलाज हुआ। पीएचसी मधुबन पर 72 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि इन दिनों ज्यादातर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य से अधिक मरीज देखे जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम जैसे सामान्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed