{"_id":"696d41fe79c498c82f06cd34","slug":"the-government-should-declare-parshuram-jayanti-a-national-holiday-mau-news-c-295-1-mau1002-139539-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: परशुराम जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: परशुराम जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे सरकार
विज्ञापन
कमलसागर में ब्राह्मण महापंचायत में उपस्थित लोग।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। तहसील क्षेत्र के कमलसागर स्थित मैरिज हॉल में रविवार को बीएसएस परशुराम सेना के तत्वाधान में ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें ईडब्लूएस आरक्षण को बढ़ाने, हिंदू रिजलियस एक्ट बनाने परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश, एसटीएससी एक्ट को समाप्त करने सहित अन्य मांग की गई।
ब्राह्मणों कि एकजुटता पर बल देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजीत पांडेय ने ईडब्लूएस आरक्षण को 10 से बढ़ा कर 14 प्रतिशत करने, मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त करने, पुजारियों को भत्ता और सुरक्षा के साथ परशुराम जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। चिरैयाकोट में ब्राह्मणों पर दर्ज फर्जी एसटीएससी प्राथमिकी को अविलंब समाप्त करने कि मांग की। पवन कुमार पांडेय ने कहा कि आरक्षण का विरोध होना चाहिए। ब्राह्मणों की ताकत हमेशा राष्ट्रीय एकता में लगनी चाहिए।
इस अवसर पर पंडित मुनींद्र, यशवंत कुमार, जीवन चौबे, रेवती रमन पांडेय, संतोष तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।