Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   9 lakh swindled under pretext securing job Irrigation Department money not returned despite agreement threats

यूपी: सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.20 लाख रुपये हड़पे, समझौते के बाद भी नहीं लौटाई रकम; धमकी

Wed, 11 Nov 2026 06:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 11 Nov 2026 06:37 PM IST
सार

मुहम्मदाबाद गोहना में सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.20 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। बलिया निवासी मनीष कुमार ने बरहदपुर के सत्येंद्र शर्मा को यूपीआई से रकम दी थी। छह महीने में रुपये लौटाने का समझौता भी हुआ, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
9 lakh swindled under pretext securing job Irrigation Department money not returned despite agreement threats
मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र का है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सरकारी नौकरी पाने की चाह में एक युवक को 9.20 लाख रुपये गंवाने पड़े। आरोप है कि सिंचाई विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उससे अलग-अलग किस्तों में रकम ले ली। कई महीने बीतने के बाद भी न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। पुलिस चौकी में शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच रकम लौटाने का समझौता भी हुआ, लेकिन उसकी मियाद पूरी होने के बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के डोकरी थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी मनीष कुमार ने बरहदपुर निवासी सत्येंद्र शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मनीष ने बताया कि वह अपने पिता के साथ एक शादी समारोह में बरहदपुर गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सत्येंद्र शर्मा से हुई। बातचीत के दौरान सत्येंद्र ने उसे सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

यूपीआई से कई किस्तों में दिए 9.20 लाख
आरोप है कि नौकरी का भरोसा मिलने के बाद मनीष ने यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में सत्येंद्र को कुल 9.20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद कई महीने गुजर गए, लेकिन नौकरी की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। मनीष ने जब आरोपी से नौकरी के संबंध में जानकारी मांगी तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की।

विज्ञापन

समझौते में छह महीने का मिला था समय
पीड़ित ने जनवरी 2026 में पुलिस चौकी खैराबाद में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। इसके बाद 12 जनवरी को दोनों पक्षों के बीच समझौता पत्र तैयार कराया गया। इसमें आरोपी की ओर से छह महीने के भीतर पूरी रकम वापस करने की सहमति दी गई थी। पीड़ित को उम्मीद थी कि समझौते के बाद उसकी रकम वापस मिल जाएगी, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ।

मनीष का आरोप है कि अब सत्येंद्र शर्मा उसका फोन भी नहीं उठा रहा है। रुपये वापस मांगने और पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इससे पीड़ित परेशान है और उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि सत्येंद्र शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed