फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fragrance of the literature of the district reached Bihar

जिले के साहित्य की खुशबू पहुंची बिहार

Sun, 12 Sep 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
The fragrance of the literature of the district reached Bihar
घोसी। तहसील घोसी के उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर द्वारा रचित तथा हिंदुस्तानी अकादमी, प्रयागराज द्वारा प्रकाशित पुस्तक उत्तर प्रदेश के लोकधर्मी कवि एवं समाज का विमोचन शनिवार को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान द्वारा पटना स्थित राजभवन में किया। इससे जिले मेें हर्ष का माहौल है। इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रांतीय सिविल सेवा के कर्मठ अधिकारी डॉ. सी. एल सोनकर के निष्पक्ष शासकीय कार्यों व उनके समतावादी लेखन को रेखांकित किया है। डॉ. सोनकर को मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ जो एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में आम जनता के दुख दर्द को महसूस कर उनके मामलों को कुशलतापूर्वक सुलह समझौता कराकर निपटाने का प्रयास करते हैं। कुलपति सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. सीएल सोनकर ने इस कृति के माध्यम से उत्तर प्रदेश में जन्में संतों एवं समाज सुधारकों द्वारा मानवता के प्रति किए गए कार्यों एवं दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने का अनुकरणीय कार्य किया है। डॉ. सीएल सोनकर ने कहा कि ज्ञान से राष्ट्र व समाज का बेहतर उत्थान हो सकता है हम सबको मानसिक भेदभाव मिटाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed