फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The four-day festival of Chhath festival will begin from today

आज से शुरू होगा चार दिवसीय डाला छठ पर्व का अनुष्ठान

Tue, 17 Nov 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
The four-day festival of Chhath festival will begin from today
दोहरीघाट में छठ पूजा को लेकर सरयू तट की सफाई करती नगर पालिका के ट्रैक्टर और मशीनें। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान बुधवार से शुरू होगा। इस दौरान व्रत रखने वाली महिलाओं के साथ परिवार के सदस्य पर्व की तैयारी में जुट गए हैं। जहां महिलाएं घरों की साफ-सफाई करने में जुटी, वही पुरुष व्रत में प्रयोग होने वाले सामानों को लाने का काम शुरू किया। इस दौरान अभी से छठ पर्व के गीतों से जहां माहौल भक्तिमय हो रहा, वहीं श्रद्धालु महिलाओं के लिए बाजार भी तेजी से सजने लगा है। इस दौरान फल मंडी से लेकर सब्जी मंडी और अन्य सामानों से बाजार पटने लगा है। इससे बाजारों में चहल पहल काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

डाला छठ पर्व व्रत आरोग्य की प्राप्ति, सौभाग्य व संतान के लिए रखा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छठ के दौरान भगवान सूर्य की उपासना करने से छठ माता प्रसन्न होती हैं। परिवार में सुख, शांति व धन-धान्य से परिपूर्ण करती हैं। रत आरोग्य की प्राप्ति, सौभाग्य व संतान के लिए रखा जाता है। इसी मान्यता के तहत जिले में चार दिवसीय डाला छठ पर्व मनाया जाएगा। व्रती महिलाएं बुधवार को भगवान सूर्य की विशेष प्रार्थना कर शूद्धतापूर्वक चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खाकर व्रत की शुरुआत करेंगी। नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, चांदमारी इमिलिया, ब्रह्मस्थान सहित जिले के मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, मधुबन सहित विभिन्न इलाकों में छठ की तैयारियां तेज हो गई है। कोई मन्नते पूरी होने पर तो कोई मन्नत पूरी होने की आस लेकर इस अनुष्ठान को पूरी आस्था के साथ करने की तैयारी में है। पर्व के मद्देनजर व्रती के परिजन सूप, डाला, नारियल, गेहूं, घी, गुड, साड़ी, पूजा के बर्तन, पूजन सामग्री आदि खरीदने मे जुट गए हैं।
विज्ञापन

घाटों की सफाई में जुटा प्रशासन
मऊ। डाला छठ महापर्व के मद्देनजर घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देख पालिका प्रशासन घाटों की सफाई में जुट गया है। इस दौरान शहर की जीवनदायनी तमसा नदी के तट मौजूद दर्जनों घाटों की साफ सफाई का कार्य किया जा रहा। इसके अलावा गांवों में पोखरी के किनारे ग्राम सभा और समाजिक संगठनों की तरफ सफाई की जा रही। इसीक्रम में सदर तहसील परिसर में मौजूद पोखरी पर मंगलवार को पहुंची महिलाएं खुद से सफाई कर बेदी बनाने का काम करती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed