फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The family slept in the verandah due to fear of snakes, theft happened in the house

सांप के डर से बरामदे में सोया था परिवार, घर में हो गई चोरी

Sun, 02 Oct 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The family slept in the verandah due to fear of snakes, theft happened in the house
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के अम्मा भेलऊर गांव में शनिवार की रात सांप के डर से एक परिवार के सदस्य घर के बाहर बरामदा में सो रहे थे। इसी बीच चोर सेंध लगाकर घर में घुसे और लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए। रविवार को सुबह चोरी का पता चला तो पुलिस को तहरीर दी गई। वहीं, दूसरे गांव में चोरों ने ट्रैक्टर से बैटरी तथा खेत में लगी मोटर पर भी हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी मदन मोहन पांडेय ने बताया कि शनिवार की देर रात उनका परिवार भोजन करने के बाद घर के बाहरी हिस्से में बने बरामदे में सोया था। ऐसा इसलिए कि कमरे में बार-बार एक सांप निकल रहा था। इससे परिजन खौफजदा परिजनों ने बाहर बरामदे में ही सोने का निर्णय लिया था। इसका फायदा उठाकर चोर मकान में सेंध लगाकर अंदर घुसे और घर कमरे में रखी साढ़े सोलह हजार की नकदी, कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए और सूटकेस तथा बैग को गांव से कुछ दूर खेत में फेंक दिया। चौंकाने वाली बात है कि जहां चोरी हुई वह स्थान पुलिस चौकी दुबारी से कुछ ही दूरी पर है। इसी रात में नेवादा गोपालपुर निवासी हरिशंकर यादव के खेत से मोटर जबकि रामविलास यादव के ट्रैक्टर से बैटरी चोरी हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ मधुबन सुधेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed