फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The debt-ridden shopkeeper lives hanging

कर्ज से दबे दूकानदार ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 26 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Sun, 26 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला बाजार निवासी दूकानदार शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मकान की छत से लटके दूकानदार के शव को उसकी पत्नी ने देखा। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 मृत युवक सुविंद्र गुप्ता (35) अमिला बाजार के पूर्वी मोहल्ले का रहने वाला था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जाता है कि सुविंद्र अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बाजार में जनरल स्टोर की दूकान खोला था। सुविंद्र की पत्नी आरती ने बताया कि शनिवार की रात उसके पति नित्य की भांति दूकान बंद किए।
विज्ञापन


भोजन आदि करने के बाद वह सोने चले गए। आरती की माने तो वह सुबह सो कर उठने के बाद जब झाड़ू लगाने गई तो सीढ़ी के  ऊपर पति के शव को फंदे से लटते देखी। यह दृश्य देख वह दहाड़े मारकर रोने लगी। इस दौरान जुटी भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। बताते चले सुविंद्र के परिवार में उसकी पत्नी आरती के अलावा दो पुत्रियां संजना (7) और रंजना (5) के साथ एक पुत्र अंश (2) है। मृत युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चले सुविंद्र का बड़ा भाई सुरेंद्र  10 वर्ष पूर्व अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। इसके अलावा उसके दो बड़े भाई संजय और  संतोष जो अलग रहतें हैं। पूछताछ में पाया गया कि आत्महत्या करने वाला सुविंद्र काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक घोसी की शाखा से 5 लाख तथा पत्नी के नाम पर इसी बैंक की अमिला शाखा से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। इसके अलावा उसके ऊपर बिजली विभाग का 36 हजार रुपये का बकाया था। इस समय विभाग के अधिकारी उस पर बकाया बिल जमा करने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed