फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The dead body of the CRPF jawan created a ruckus on his way home

सीआरपीएफ जवान का शव घर आते मचा कोहराम

Mon, 20 Dec 2021 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the CRPF jawan created a ruckus on his way home
मृत सीआरपीएफ जवान देव प्रकाश सिंह।फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : MAU
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग निवासी सीआरपीएफ जवान देवप्रकाश सिंह (51) पुत्र रामशब्द सिंह का शव रविवार की देर रात को उनके घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर में गंगा किनारे कर दिया गया। देवप्रकाश सिंह सीआरपीएफ के जवान के पद पर हरियाणा में तैनात थे। वे वर्तमान में अमेठी ड्युटी पर आये हुए थे। शनिवार की रात में खाना खाकर अपने बैरिक में सो गये जहां रविवार को सुबह अज्ञात कारणों से उनकी मौत हो गई। जवान का शव रविवार देर रात घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान का अंतिम संस्कार सोमवार को गाजीपुर के गंगा तट पर कर दिया गया। दिवंगत जवान के शव को मुखाग्नि उनके छोटे लड़के विशाल सिंह ने दी। देवप्रकाश सिंह तीन भाइयों में मझले थे। सबसे बड़े भाई ओमप्रकाश सिंह भी सेना के जवान थे, उनकी भी कुछ साल पहले मौत हो गई। सबसे छोटे भाई संतू सिंह हैं। जयप्रकाश सिंह के दो बेटे बड़े बेटे किशन सिंह तथा छोटे बेटे विशाल सिंह और एक बेटी की शादी हो गई है। उनके दो बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी दिवंगत जवान के सबसे छोटे भाई सन्तू सिंह के ऊपर आ गई है। शव आते ही जवान की पत्नी मंजू सिंह, उनकी बेटियों और बेटों के साथ ही अन्य परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने आए लोगों का कहना था कि देवप्रकाश सिंह काफी मिलनसार और मधुर स्वभाव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed