फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   the crop of wheat burn by fire in more than 1000 hectare

100 किसानों की हजारों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
the crop of wheat burn by fire in more than 1000 hectare
आग बुझाने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, विरोध में पथराव - फोटो : अमर उजाला
थाना दोहरीघाट अंतर्गत क्षेत्र के हरधौली ताल जिसमें पड़ने वाली ग्राम सभा नवली, चुउटीडांड़, हरधौली, लामी, भैसाखरग व कादीपुर के ताल में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आग लग गई। आग ने करीब दो घंटे तक तबाही मचाई।
विज्ञापन


इसमें किसानों की सैकड़ों बीघा खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर डायल कर सूचना दी, लेकिन डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर गुस्साएं किसानों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रोक लिया वापस करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने ईंट पत्थर भी चलाए। थानाध्यक्ष के बीच बचाव पर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन



आग लगने के बाद भयावह दृश्य देखकर कई गांव के लोगों में चीख पुकार मच गई। हर गांव से हजारों की संख्या में महिलाएं पुरूष आग पर काबू पाने के लिए घरों से बाल्टी लेकर निकल पड़े। आग बुझने के बाद करीब 12 बजे जैसे ही दमकल की गाड़ी पहुंची ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया, लेकिन मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दोहरीघाट ने किसी तरह ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराते हुए किसी तरह दमकल की गाड़ी को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने दर्जनभर लेखपालों को बुलाकर किसानों की जली हुई फसलों का तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट बनाने का त्वरित आदेश दिया। कुल लगभग सौ किसानों की फसलें जलकर राख हुई है, जिसमें मुख्य रुप से भागवत वर्मा का सात बीघा, दलसिंगार यादव आठ बीघा, बिजयी राय का सात बीघा समेत रामप्यारे, आशीष, सूर्यनाथ, अरविन्द, अमरजीत, शेषनाथ राय, रामजीत, रामदुलारे, सिधारी, रघुवीर, स्नेही, पूजन, मिट्ठू, शीशा, रघुवीर, अरविन्द यादव आदि शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed