फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The country has made historic progress under the leadership of PM Modi: Sunil Kumar

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में हुई ऐतिहासिक प्रगति : सुनील कुमार

Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The country has made historic progress under the leadership of PM Modi: Sunil Kumar
केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर संकल्प सभा का आयोजन किया। इस दौरान पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। भाजनों ने विकसित भारत में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। घोसीनगर पंचायत के मझवारा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर के धर्मशाला में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया जीतू की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत का संकल्प लिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि मोदी और योगी सरकार के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण में ऐतिहासिक प्रगति हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर नागरिक को मुख्यधारा से जोड़ा है। राघवेंद्र राय शर्मा ने सभी को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान रविंद्र उपाध्याय, इंद्र बहादुर सिंह, अतुल शर्मा, उद्देश्य पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। सूरजपुर के दरगाह मंडल में रविवार को विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अखिलेश तिवारी और पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में हर क्षेत्र में प्रगति की है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखाया है। हमारे जवानों की वीरता से सीमाएं सुरक्षित हैं और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मनोज मेघवाल, हरिओम शर्मा, विकास गुप्ता, रामप्रवेश मौर्य, नरेंद्र निराला, गुड्डू गुप्ता आदि लोग मौजूद थे। कोपागंज कस्बा स्थित मैरेज हॉल के सभागार में रविवार को विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश मंत्री रहीं शकुंतला चौहान और प्रतीक जायसवाल कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति को सिद्ध करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकसित भारत के संकल्प साकार होते दिख रहे हैं। चाहे महिला सशक्तिकरण हो या सामाजिक मजबूती। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय, जलज सिंह, अतुल त्रिपाठी ने किया, आशुतोष गुप्ता, किशन कन्नौजिया, शिवम गुप्ता, योगेंद्र यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed