{"_id":"578bcf1e4f1c1b6137c4ba9a","slug":"the-conference-showed-the-strength-kauad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में कौएद ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में कौएद ने दिखाई ताकत
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस
पालिका कम्युनिटी हाल में कौमी एकता दल रविवार को अपनी ताकत दिखाई। सम्मेलन में नेताओं ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव में सपा से वादाखिलाफी का बदला चुकाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने कहा कि सपा ने जो धोखा उन्हें दिया है उसे उसकी कीमत विधानसभा के चुनाव में चुकानी पड़ेगी। कार्यकर्ता हर बूथ पर सपा को पटकनी देने के लिए तैयारी कर लें।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी के पहले जिस प्रकार उत्साहित नजर आ रहे हैं उससे सदर विधानसभा ही नहीं बल्कि पूर्वांचल की कई सीटों पर पार्टी को जीत की उम्मीद है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुजाहिद ने कहा कि यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में एक बार फिर से जोश भरने के लिए है।
विज्ञापन
सपा यह ना समझ ले कि उनकी पार्टी कमजोर हुई है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष एजाज अंसारी, आनंद यादव, बिरजू यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष तारिक शमीम ने किया।