फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The commissioner sought explanation from the officers who were absent in the meeting

Mau News: बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से आयुक्त ने मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 08 Jul 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The commissioner sought explanation from the officers who were absent in the meeting
मऊ। आयुक्त आजमगढ़ मंडल विवेक की अध्यक्षता में जिला पौधरोपण समिति और नौ जुलाई को वृहद जन पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर नाराजगी प्रकट किया। साथ ही स्पष्टीकरण देने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान सामाजिक वानिकी प्रभाग रवि कटियार ने बताया कि शासन की तरफ से वर्ष 2025 के लिए जनपद को कुल 33 लाख 78 हजार 36 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसमें वन एवं वन्य जीव विभाग को 1495000 पर्यावरण को 141000, ग्राम्य विकास विभाग को 1229700, औद्योगिक विकास को 4000, नगर विकास को 16000 सहित विभिन्न विभागों द्वारा पौधरोपण किया जाना है। आयुक्त ने समस्त विभागों से आवंटित पौधों एवं तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। आयुक्त ने जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों से भी तैयारी के संबंध में जानकारी ली । उन्होंने समस्त अधिकारियों से कहा कि हम अपने जीवन को ध्यान में रखकर पौधारोपण करें। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, शिक्षक, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी सहित स्वयं जिम्मेदार अधिकारी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। सिर्फ आंकड़ों की गणना में अधिकारी न लग रहें। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सब की जिम्मेदारी बराबर की है।
विज्ञापन

आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को तहसील स्तर पर सम्मानित करें। इसके साथ ही जो खराब कार्य कर रहें हों उनको चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी करें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान को अभियान स्वरूप चलाया जाना है, न कि कागजों में भरपाई करना। लगाए गए पौधों के देखरेख के लिए केयरटेकर नियमित रूप से पौधों की देखभाल करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि विद्यालयों के साथ-साथ विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भी पौधे दें जिससे वह अपने घरों पर पौधे लगाएं। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने एवं महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित होने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि पौधरोपण अभियान की देखरेख उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है। बैठक के दौरान डीएम प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, सीडीओ प्रशांत नागर, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed