{"_id":"5f133c2e8ebc3e9f933a7c32","slug":"the-cloudbursts-rained-the-people-got-drenched-mau-news-vns536601779","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूमकर बरसे मेघ, सराबोर हुए लोग लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूमकर बरसे मेघ, सराबोर हुए लोग लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
मऊ। लगातार दो दिनों से हो रही उमस से लोगों को शनिवार की शाम उस समय निजात मिली, जब पांच बजे के करीब अचानक आसमान में काले बादल छाए, और इसके बाद जमकर बरसात हुई। बरसात के बाद जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं बरसात होने से किसानों के चहेरे खिल गए। बताते चले बीते बुधवार के बाद से जिले में बरसात नहीं हुई थी, इस दरम्यान धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी। इस दौरान उमस से लोग बेहाल थे।
बरसात न होने से बढ़ी गर्मी और उमस से लोगों को राह चलना दुभर था। इसबीच शनिवार की शाम को अचानक बरसात होने से लोगों को उमस से राहत मिली। लेकिन शहरी क्षेत्र में किचड़ का प्रकोप बढ गया। दूसरी तरफ बरसात होने से किसानों के चेहरे खिले नजर आए। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि यह बरसात जिन उन किसानों की फसल के लिए लाभकारी होगा, जिन्होंने धान की फसल की रोपाई किया है।
साथ ही साथ उनके लिए भी जिनकी नर्सरी तैयार हो चुकी है, और वो रोपानी की तैयारी कर रहें है। बोले दो दिन के अंतराल पर यदि ऐसे ही बरसात होती रही, तो धान की फसल के लिए यह बरसात वरदान साबित होगी। उन्होंने किसानों से अपील किया कि समय से किसान फसल की रोपाई कर लें। क्योंकि इससे बेहतर मौसम फिर आगे मिलेगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है। शनिवार की देर शाम हुई बरसात से शहर के नीचले इलाको में पानी भर गया था।