फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of a youth who had gone to party was found in a closed room in Azamgarh district

Mau News: पार्टी करने गए युवक का आजमगढ़ जिले में बंद कमरे में मिला शव

Tue, 01 Apr 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth who had gone to party was found in a closed room in Azamgarh district
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खालिसा गांव निवासी युवक का शव आजमगढ़ जिले के फैजुल्लापुर में मंगलवार की सुबह एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला। युवक सोमवार को अपने दोस्ताें के साथ पार्टी करने के लिए आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजन युवक की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। उधर इस मामले में आजमगढ़ पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खालीसा पिवासी राकेश 30 के रूप में हुई। राकेश टाइल्स मजदूरी का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। जानकारी के अनुसार राकेश के दो दोस्त जो कि आजमगढ़ के थाना जीयनपुर फैजुल्लापुर गांव निवासी है। दोनों दोस्तों ने फोन करके राकेश को अपने गांव पर पार्टी करने के लिये बुलाया था।उधर सोमवार की रात जब राकेश अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करते हुए फैजुल्लापुर गांव स्थित उसके दोस्त के घर पहुंचे, यहां बंद घर का शटर देखकर जब उसे खुलवाया तो राकेश का शव नीचे गिरा हुआ मिला। राकेश के शरीर पर कई जगह चोटे थी।उधर सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।मृतक की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी, इस घटना से मृतका की पत्नी और उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed