{"_id":"67fbbd9f967e053629060198","slug":"the-body-of-a-woman-was-taken-out-of-the-grave-after-135-days-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 135 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, सुलझेगी गुत्थी, हादसा या हत्या के सवाल का मिलेगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 135 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, सुलझेगी गुत्थी, हादसा या हत्या के सवाल का मिलेगा जवाब
Sun, 13 Apr 2025 07:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 13 Apr 2025 07:05 PM IST
सार
महिला की मौत के 135 दिन बाद उसका शव कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया। आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। अब नायब तहसीलदार की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अब सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
कब्र से शव निकालते हुए
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
घोसी कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ले में बने कबिस्तान में दफन एक महिला का शव एसडीएम घोसी के देखरेख में संयुक्त टीम द्वारा निकाला गया।कब्र से निकले शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।जहां तीन सदस्यीय टीम द्वारा इसका पीएम किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले जिले में पहली बार कब्र से शव निकाले जाने की सूचना को लेकर कब्रिस्तान पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रही। उधर 135 दिन पहले मृत महिला की मौत का राज भी खुलेगा कि उसकी हत्या हुई थी या उसके गिरने से उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
रविवार की सुबह खराब मौसम के चलते शव दस बजे के बजाए तीन घंटे विलंब यानी दोपहर एक बजे से निकालने की मजिस्ट्रेट / नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव की उपस्थिति में कवायद शुरू की गई।कोर्ट के आदेश को लेकर कब्र से शव निकालने की तैयारी के तहत सबसे पहले इसकी खोदाई नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी मशीन से की गई(
विज्ञापन
इसके बाद बेहद सावधानी से फावड़े खोदकर कर करीब 40 मिनट बाद दफन शव को बाहर निकाला गया।शव को निकालने के बाद मौजूद घोसी सीएचसी के चिकित्सकों की टीम और घोसी कोतवाली की एक विशेष टीम के सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीएम के लिए इसे जिला अस्पताल भेजा गया।
उधर इस संबंध में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शव को बाहर निकाला गया है, मृतका की छोटी बहन का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या हुई है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
शव निकाले जाने के समय नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव, अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, राजस्व निरीक्षक मतीन खान, लेखपाल पंकज चौहान आदि उपस्थित रहे।
मृतका की छोटी बहन का आरोप, दुष्कर्म की घटना छुपाने को लेकर उसकी बहन की हुई थी हत्या
बताते चले कि मृतका का पति वर्तमान में अपनी साली से दुष्कर्म और उसका अश्लील वीडियो करने के आरोप में जेल में है। मृतका की बहन ने अपने जीजा पर अपनी बहन का हत्या का आरोप लगाते हुए इस मामले में उसे सजा दिलाने को लेकर कोर्ट से शव निकालकर पीएम कराने की मांग की थी।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी बहन गर्भवती थी तो वह उसका देखभाल करने के लिए नवंबर 2024 में उसके घर पर पहुंची थी। जहां उसके जीजा ने बीते 30 नवंबर 2024 को उससे दुष्कर्म किया, जिसे उसकी बड़ी बहन ने देख लिया था। इस पर उसके जीजा ने सकी बहन की हत्या कर दी थी, जहां सभी के समक्ष मौत को घर में गिरने से चोट लगने से मौत बताया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन