फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The board summoned the details of examiners absent in the evaluation work

Mau News: बोर्ड ने तलब किया मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित परीक्षकों का विवरण

Sun, 04 May 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The board summoned the details of examiners absent in the evaluation work
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के मूल्यांकन में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मूल्यांकन में लगभग 48 प्रतिशत परीक्षक ही शामिल हुए थे। अब बोर्ड ने अनुपस्थित परीक्षकों और उप प्रधान परीक्षकों का विवरण तलब किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के मूल्यांकन के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 4,16,801 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए 210 उप प्रधान परीक्षकों और 2031 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। 19 मार्च से शुरु मूल्यांकल दो अप्रैल 2025 तक चला। इसके बाद भी लगभग 48 प्रतिशत परीक्षकों ने ही मूल्यांकन किया। इस पर विभाग ने लापरवाह परीक्षकों के खिलाफ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित उप प्रधान परीक्षकों और परीक्षकों का विवरण मांगा है। सूत्राें की मानें तो अनुपस्थित परीक्षकों की आगामी बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी नहीं लगेगी। उन पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी भी है। बोर्ड ने नियुक्त जिन परीक्षकों और उप प्रधान परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य नहीं किया, उनका विवरण निर्धारित प्रारूप में परिषद के ईमेल आईडी पर एक सप्ताह के भीतर मांगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों से रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड के प्रारुप पर अनुपस्थित परीक्षकों का विवरण भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed