फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   TGT-PGT examination will be held at 11 examination centers of the district

जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर होगी टीजीटी-पीजीटी परीक्षा

Mon, 08 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
TGT-PGT examination will be held at 11 examination centers of the district
अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक संभावित टीजीटी-पीजीटी की परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में चल रही गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 11 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव बनाया है। इस पर अंतिम मुहर माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की ओर से लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज की ओर से टीजीटी-पीजीटी की परीक्षा कराने की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। अभी तक उक्त परीक्षा की तिथि तय नहीं हो सकी है, लेकिन विभाग का मानना है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में यह परीक्षा कराई जा सकती है। शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से पत्र भेजकर परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव मांगा गया है। अधिकारियों की मानें तो नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, नोमानी इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज सहित 11 परीक्षा केंद्रों का केंद्रों का प्रस्ताव बनाया गया है। निदेशालय से से स्वीकृति मिलने पर केंद्रों पर अन्य तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना था कि 11 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। परीक्षा में पांच हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed