फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   TGT exam will be held in two shifts on June 3 and 4, 19 exam centers will be made.

Mau News: तीन और चार जून को दो पालियों में होगी टीजीटी परीक्षा, 19 परीक्षा केंद्र बने

Sun, 31 May 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
TGT exam will be held in two shifts on June 3 and 4, 19 exam centers will be made.
मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा-2026 को नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने परीक्षा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि टीजीटी परीक्षा तीन और चार जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि जनपद में परीक्षा के लिए 19 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में 29,297 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि आयोग की यह अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील परीक्षा है। परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
उन्होंने निर्देश दिया कि आयोग द्वारा निर्धारित सभी प्रक्रियाओं एवं मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। प्रश्नपत्रों के वितरण, परीक्षा संचालन और उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन की पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखें।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच, सीसीटीवी संचालन, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सजगता और पारदर्शिता के साथ करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी तथा परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed