{"_id":"868a131a4edd037bb199bc6067198b8f","slug":"temple-lost-coil-hours-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से हार, कुंडल, घंटे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से हार, कुंडल, घंटे चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा और सहादतपुरा दो स्थानों पर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। निजामुद्दीनपुरा स्थित श्रीराम मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से हार और कुंडल सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जबकि सहादतपुरा में एक पान की गुमटी में भी हजारों की चोरी की। मंदिर के पुजारी और दूकानदार ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
बुधवार को शहर कोतवाली के निजामुद्दीनपुरा मोहल्ला स्थित श्री राम मंदिर में सफाई के दौरान मंदिर की देखरेख करने वाले अजय कुमार ने जब मंदिर में मौजूद राधा कृष्ण के मंदिर का ताला टूटा देखा तो वह सन्न रह गए। राधा कृष्ण की प्रतिमा से हजारों रुपये के सोने चांदी के हार और कुंडल सहित मंदिर में लगे दो पीतल के घंटे भी गायब थे। हनुमान मंदिर के भी दानपात्र का ताला टूटा हुआ था, दानपात्र खाली था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। भीटी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गोस्वामी मौके पर पहुंचे। मंदिर की देखरेख करने वाले अजय कुमार पांडेय ने उन्हें बताया की चोर ने मंदिर परिसर में दीवार फांद कर घुसे। उसके बाद परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के चैनल का ताला तोड़ा और उसमें अंदर घुस गए। दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे तकरीबन हजार रुपये उठा ले गए।
वहीं शिव जी मंदिर से दो घंटा, राधे-कृष्ण मंदिर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के कान का कुंडल, बांसुरी, हार, नथिया निकाल ले गए। मंदिर के पुजारी ने शहर कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। वहीं सहादतपुरा स्थित मुंशीपुरा निवासी गौरी की पान की गुमटी को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखा नगदी और अन्य सामान अपने साथ लेकर फरार हो गए। बुधवार को दूकान खोलने पहुंचने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई। उसने भी शहर कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।