Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Temple in Kopaganj illuminated with 5,100 lamps

Mau News: कोपागंज में 5100 दीपों से जगमगाया मंदिर

Thu, 26 Nov 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Temple in Kopaganj illuminated with 5,100 lamps
कोपागंज गौरीशंकर मंदिर में  देव दीपावली के अवसर पर बनाई गई रंगोली।संवाद
कोपागंज। मंगलवार की शाम देव दिवाली महोत्सव समिति कोपागंज और राज्य ललित कला अकादमी उप्र के संयुक्त तत्वावधान में प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में भव्य देव दिवाली मनाई गई। इस अवसर पर 5100 दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर जगमग हो उठा। बच्चों ने सुंदर रंगोली बनाई और सांस्कृतिक मंडली द्वारा आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित कला अकादमी उप्र के अध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा थे। समिति के सदस्यों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई।
विज्ञापन

अपने संबोधन में सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कोपागंज की धरती को कलाकारों से भरा बताया। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला और ग्राफिक्स सहित कई क्षेत्रों में नाम कमा रहे हैं। कई बच्चों ने गिनीज बुक में भी अपना नाम दर्ज कराकर जिले का नाम रोशन किया है। रंगोली प्रतियोगिता में कुल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में पवन कुमार प्रथम, रोशन गुप्ता द्वितीय और नम्रता मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में संजना मौर्य ने पहला, निवेदिता प्रजापति ने दूसरा और साक्षी गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को सुनील विश्वकर्मा ने नकद प्रोत्साहन राशि और ललित कला अकादमी का प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद बरनवाल ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र विश्वकर्मा, सुधीर मौर्य, अमरनाथ पाण्डेय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed