फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   team

कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयार किया खाका

Sun, 22 Mar 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
team
मऊ। कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युद्धस्तर पर प्रयास तेज कर दिया है। रविवार को डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय में कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों का खाका तैयार किया गया। इस दौरान कोरोना से लड़ने के लिए 11 टीमें गठित की गई। जिसमें एसडीएम, एएसपी, सीएमओ के साथ चिकित्सक शामिल है, जिनके द्वारा सैंपल क्लेेशन से लेकर मरीजों को आईसोलेशट करने की जिम्मेदारी विभाजित की गई। गठित टीम में सैंपल कलेक्शन की जिम्मेदारी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. आरआर चौहान तथा सहायक नोडल अधिकारी के तौर पर डॉ. सरिता शामिल है। इसीक्रम में आईसोलेशन वार्ड के नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. बृजकुमार तथा सहायक नोडल अधिकारी डॉ. बीबी सिंह शामिल है। वहीं एरिया सर्विलांस के नोडल अधिकारी डॉ. वीके वर्मा तथा सहायक नोडल अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल है। इसीक्रम में संपर्क निगरानी के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज तथा सहायक नोडल अधिकारी डॉ. पीके राय मौजूद रहेंगे। जबकि संपर्क अनुरेखण समूह के लिए चारों तहसील के एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया। जिसमें सदर तहसील में नोडल अधिकारी एसडीएम सदर तथा सहायक में परदहा, कोपागंज, रतनपुरा एमओआईसी, मुुहम्मदाबाद गोहना तहसील में नोडल अधिकारी एसडीएम तथा सहायक में मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर एमओआईसी शामिल रहेंगे। वहीं मधुबन तहसील में मधुबन एसडीएम तथा सहायक में दोहरीघाट, फतेहपुर मंडाव के एमओआईसी और घोसी तहसील में घोसी एसडीएम तथा सहायक के रूप में बड़राव, घोसी के एमओआईसी है। इसीक्रम में आईईसी प्रशिक्षण का कमान सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह तथा सहायक नोडल अधिकारी रविशंकर ओझा होंगे। वहीं मॉपिंग की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी डॉ. वकील अली के जिम्मे होगी। वहीं प्रशासनिक कार्य के लिए एडीएम केहरि सिंह, एएसपी एसके श्रीवास्तव और सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह नियुक्त है। जबकि दवाई वितरण के लिए डॉ. वीके वर्मा को नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी अमरनाथ राय को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed