फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   teachers donnt get benefit of seventh pay commission

शिक्षकों को नहीं मिल रहा सातवें वेतन का लाभ

Mon, 06 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Mon, 06 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू होने के बाद भी माध्यमिक तथा बेसिक विभाग के शिक्षकों तथा कर्मचारियों का नया वेतनमान नहीं मिल सका है। सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा कर्मचारियों को  पेंशन भी पुराने दर से मिल रहा है। इससे नाराज होकर शिक्षकों ने आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया है। वहीं अपने हक के लिया माध्यमिक शिक्षक  सात फरवरी को कलम बंद हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


जिले में बेसिक तथा माध्यमिक विद्यालयों में लगभग छह हजार शिक्षक कार्यरत हैं। शासन की ओर से सातवें वेतनमान के अनुसार जनवरी माह से शिक्षकों, कर्मचारियों का वेतन मिलना है। लेकिन अभी भी पुराने दर पर ही वेतनमान मिल रहा है। शिक्षकों की मानें तो विभागीय साफ्टवेयर में आवश्यक परिवर्तन न होने के कारण  शिक्षकों का  वेतनमान सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा कर्मचारियों की पेंशन भी नए वेतनमान के तहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से शिक्षक कर्मचारी में नाराजगी हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय का कहना है कि शासन से सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन जारी करने के आदेश के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा उदासीनता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नया वेतनमान अविलंब जारी नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के चेत गुट के मंत्री राघवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि शासन की ओर से सातवें वेतमान स्वीकृत कर दिया गया है। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते साफ्टवेयर में परिवर्तन नहीं किया जा सका है। अधिकारी कुछ बता नहीं रहे हैं। सात फरवरी को माध्यमिक शिक्षक कलम बंद हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed