{"_id":"60ba6ff68ebc3ee47e61fd24","slug":"teachers-and-employees-who-died-in-election-duty-got-one-crore-compensation-mau-news-vns593074938","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में मरे शिक्षकों और कर्मचारियों को मिले एक करोड़ मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में मरे शिक्षकों और कर्मचारियों को मिले एक करोड़ मुआवजा
विज्ञापन
मऊ। आम आदमी पार्टी की बैठक शुक्रवार को पुरानी तहसील स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी रविंद्रनाथ त्रिपाठी रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने पहले ही सरकार से एक करोड़ रुपये के मुवावजा देने की मांग उठाई थी। उक्त धनराशि सहित पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की थी।
सैकड़ों मौतें योगी सरकार की चुनावी जिद का परिणाम स्वरूप हुईं, लेकिन कोरोना संक्रमण के बीच पंचायत चुनाव कराकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांव-गांव तक महामारी फैलाकर अब इसे छिपाने में लगे हैं।जिन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए।
शिक्षक संघ की 1621 शिक्षकों की सूची स्वीकारते हुए सभी परिवारों को 30 लाख की जगह एक करोड़ का मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की अविलंब घोषणा करें। बैठक में शाह आलम, संजय यादव,कमलेश द्विवेदी, अवधेश मौर्या,बैजनाथ वर्मा आदि शामिल रहे।