फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tariq becomes president of Tehsil Bar Ghosi, General Secretary Jaiprakash

Mau News: तहसील बार घोसी के अध्यक्ष बने तारिक, महामंत्री जयप्रकाश

Fri, 29 Dec 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tariq becomes president of Tehsil Bar Ghosi, General Secretary Jaiprakash
घोसी। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर निर्वाचन शुक्रवार को चुनाव अधिकारी रामानंद सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर तारिक जफर आजमी और महामंत्री पद पर जयप्रकाश यादव निर्वाचित किए गए। अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

घोसी तहसील बार के पुस्तकालय भवन में शुक्रवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। तहसील के सभी 53 अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। दोपहर 2:30 बजे के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा परिणाम घोषित किया गया। 36 मत प्राप्त कर तारिक ज़फ़र आज़मी अध्यक्ष बने, वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी इरफानुल्लाह को 13 मत पड़े।
विज्ञापन

चार मत पाकर अनिल कुमार मिश्र तीसरे स्थान पर रहे। महामंत्री पद पर भी लड़ाई काफी रही। 29 मत प्राप्त कर जयप्रकाश यादव विजयी रहे, वहीं प्रतिद्वंदी राजेश सोनकर को 24 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी रामानंद सिंह ने बताया कि चुनाव में केवल अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए ही मतदान हुआ है। अन्य पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष डा. जयप्रकाश यादव, मंत्री प्रकाशन राजू निगम, मंत्री प्रशासन अजय कुमार सिंह, मंत्री पुस्तकालय बाबूलाल, कोषाध्यक्ष साहेबज़ाद, ऑडिटर संतोष राजभर सहित रामप्यारे, हृदय कुमार वर्मा, रामप्रवेश यादव, हरिकेश कुमार भारती, दुर्गविजय यादव आदि कार्यकारिणी के सदस्य बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed