फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Target set to benefit 2000 migrant families

2000 प्रवासी परिवारों को लाभांवित किए जाने का रखा लक्ष्य

Fri, 28 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Target set to benefit 2000 migrant families
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जीसी पाठक ने स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की कार्य योजना प्रस्तुत की। बताया कि 2000 प्रवासी परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन तीन से 29 नवंबर के बीच किया जाना है। जनपद के ब्लाकों दोहरीघाट, घोसी, कोपागंज, फतेहपुर मंडाव, मुहम्मदाबादगोहना, रानीपुर, परदहां विकास खंड के प्रवासी बाहुल्य संवेदनशील गांवों एवं उनके निकट चार अन्य ग्रामों के प्रवासियों को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उक्त स्वास्थ्य शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य की जांच करके नि:शुल्क औषधियां वितरित की जाएंगी। अत्यधिक गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला चिकित्सालय रेफर किया जाएगा। सात स्वास्थ्य शिविरों में किये गये सर्वेक्षण के आधार पर कुल लगभग 2000 प्रवासी परिवारों को लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने निर्देश दिया कि प्रत्येक स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार के लिये उपस्थित विभागीय नोडल अधिकारी अपने स्तर लेते हुए कार्य करें। जिससे सरकार की तरफ से चलाई जा रही प्रवासी परिवारों के लिये आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके। एचआईवी, टीबी जैसे गंभीर रोगों से लोगों जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम के लिए डॉ. जीसी पाठक जिला क्षय रोग अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed