{"_id":"58bd9f9c4f1c1b607cdc3eb4","slug":"taking-bribes-je-gave-it-rngehath","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस ले रहा जेई रंगेहाथ पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस ले रहा जेई रंगेहाथ पकड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार बृजेश कुमार (बीच में)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन भैरोपुर मोड़ स्थित बिजली विभाग के फ्रेंचाईजी कार्यालय पर विजिलेंस टीम ने सोमवार को छापा मारकर अवर अभियंता को घूस के 20 हजार रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने विजिलेंस टीम की तहरीर पर अवर अभियंता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। त्यौहारी सीजन में इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप है। आरोप है कि अवर अभियंता ने मीटर में ओवरलोड बताकर 20 हजार रुपये घूस मांगे थे।
बिजली विभाग मधुबन खंड दो पर गाजीपुर निवासी बृजेश कुमार अवर अभियंता के रूप में तैनात है। मामला निघियांव गांव का है। सिमलेश मौर्य ने गांव के ही बगल में एक स्कूल खोल रखा है। स्कूल के लिए बिजली का एक किलोवाट का कनेक्शन लिया गया है।
बीते 18 फरवरी को अवर अभियंता अपनी टीम के साथ स्कूल पर पहुंचे और बिजली के मीटर पर पौने चार किलोवाट ज्यादा लोड बताते हुए कनेक्शन काटने और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। मामले को रफा दफा करने के एवज में अवर अभियंता ने 20 हजार रुपये की मांग की। पैसा न देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी तक दे डाली। मजबूर होकर सिमलेश ने गोरखपुर विजिलेंस टीम का सहारा लिया और टीम के सदस्यों को अपनी बात बताई।
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने दो हजार के दस नोट पर रंग लगाकर सिमलेश को दिया। वही नोट सिमलेश ने अवर अभियंता बृजेश कुमार को सोमवार को दिए, जिसे विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया और हाथ धुलवाकर रंगयुक्त पानी एवं नोट थाने ले आई। विजिलेंस की टीम में निरीक्षक हंसराज, रामधनी, बलदेव राज, काशी राय शामिल रहे। विजिलेंस टीम की तहरीर पर आरोपी अवर अभियंता बृजेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।