फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sushma of Composite School Ranveerpur topped in culinary arts

Mau News: पाक कला में कंपोजिट विद्याालय रणवीरपुर की सुषमा अव्वल

Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sushma of Composite School Ranveerpur topped in culinary arts
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय ख्वाजाजहांपुर के प्रांगण में रसोइयों की पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सभी विकास खंडों से चयनित 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक रसोइयों को लॉटरी के माध्यम से पाक कला प्रतियोगिता के लिए मीनू निर्धारित किया गया। प्रतिभागियों को बेसिक शिक्षा परिषद के मध्याह्न भोजन में निर्धारित मेन्यू के अनुसार रोटी सब्जी, चावल दाल, तहरी आदि व्यंजन बनाने के लिए कहा गया। पाक कला प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा प्रत्येक रसोइयों के भोजन को चखकर स्वाद, गुणवत्ता, साफ-सफाई के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रत्येक व्यंजन में पौष्टिकता का विशेष ख्याल रखा गया। निर्णायक मंडल में स्वास्थ्य विभाग की डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, डीसीएसके पीजी कॉलेज की गृह विज्ञान की प्रवक्ता उष्मा चतुर्वेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र बिंदु पांडेय रहे। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के 10 छात्र-छात्राओं द्वारा भी निर्णायक मंडल के रूप में प्रतिभाग किया गया। रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय रणवीरपुर शिक्षा क्षेत्र परदहां की सुषमा प्रथम स्थान पर चयनित हुई। द्वितीय स्थान पर कंपोजिट विद्यालय अजोरपुर फतेहपुर मंडाव से सुशीला देवी तथा तृतीय स्थान पर कंपोजिट विद्यालय से मुन्नी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर 3500 रुपये, द्वितीय स्थान पर 2500 रुपये तथा तृतीय स्थान पर 1500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। समस्त प्रतिभागियों को 250 रुपया का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। समस्त रसोइयों को 1500 रुपया का यात्रा भत्ता भी दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नगर धर्मेंद्र कुमार धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राज्य परामर्शदाता समूह के सदस्य अरविंद पांडेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर आभा त्रिपाठी, सोनम श्रीवास्तव, मंजू चौरसिया, निर्मला सिंह, कौशल्या देवी,अनूप तिवारी, अखिलेश सिंह,अरविंद श्रीवास्तव, विक्रांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed