फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sued against four accused in property dealer murder case

प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Jul 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sued against four accused in property dealer murder case
कोपागंज। भुजौटी निवासी प्रापर्टी डीलर सुभाष राम की हत्या प्रापर्टी के विवाद में की गई अथवा अथवा इसकी कोई अन्य वजह है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस मृतक के परिजनों से अभी तक हत्या के तथ्यों से जुड़ी जानकारी भी नहीं पाई है। सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाबत मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के बेटे के अनुसार भुजौटी निवासी सुभाष कुछ लोगों के साथ प्रापर्टी डीलिंग के धंधे में शामिल था।
विज्ञापन

नामजद किए गए लोगों के साथ मिलकर वह ग्राहकों को भूखंड आदि खरीदने बेंचने का काम करता था। रविवार को सुभाष अपनी पुत्री की शादी के सिलसिले में गांव निवासी लालमुनी के साथ बाइक से दोहरीघाट गया था। बताते हैं कि वापस लौटने के दौरान सुभाष लालमुनी का साथ छोड़ दिया। लालमुनी आटो से घर लौटा, लेकिन देर रात तक सुभाष राम घर नहीं पहुंचा। उसके घर वाले उसकी खोज कर परेशान हो रहे थे। इसी बीच रविवार की रात लगभग नौ बजे डांड़ी के पास एक अधेड़ की लाश देखकर एक युवक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि सुभाष के पेट में गोली मारी गई है। उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सोमवार को पुलिस ने पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। इस बारे में मृतक के बेटे पंकज ने चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया। पुलिस ने भोला चौरसिया, राहुल राजभर, बृजेश सोनकर और रंगा राव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी इस हत्याकांड के बाबत कोई भी तथ्य जुटा नहीं सकी है। पुलिस सुभाष के साथ जाने वाने लालमुनी अथवा उसकी लाश मिलने की सूचना देने वाले रंगाराव से घटना के बाबत अहम सुराग जानने की कोशिश में लगी है। लेकिन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इस बाबत सीओ नगर राजकुमार का कहना है कि सोमवार को मृतक के अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य व्यस्त रहे। इसके चलते घटना के बाबत कुछ जानकारी नहीं की जा सकी। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रापर्टी के विवाद से जुड़ा लगता है। वैसे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जल्दी ही पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed