फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students studying in higher classes may apply for scholarship

Mau News: छात्रवृत्ति के लिए उच्च कक्षाओं में अध्यनरत छात्र-छात्राएं करें आवेदन

Sat, 21 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students studying in higher classes may apply for scholarship
मऊ। छात्रों के छात्रवृत्ति योजना और शुल्क प्रतिपूर्ती भुगतान को लेकर समाज कल्याण विभाग ने समय सारिणी जारी कर दी है। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम शुक्रवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च कक्षाओं में अध्यनरत अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति शैक्षणिक भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए शुल्क प्रतिपूर्ति भुगतान के लिए समय सारणी जारी की गई है। बताया कि नवीन शिक्षण संस्थानों के मास्टर डेटाबेस में शामिल होने के लिए आवेदन करने की कार्रवाई विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना है। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना मास्टर डाटा में पूर्व से शामिल संस्थाओं के पाठ्यक्रम साथ ही पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या। निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार एफिलिएटिंग एजेंसी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने की तिथि सात जुलाई 2025 से 25 नवंबर 2025 तक निर्धारित है। छात्र के रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 10 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक है। छात्र के फाइनल प्रिंट आउट निकालने की तिथि 12 जुलाई 2025 से 3 अप्रैल 2026 तक, हार्ड कॉफी छात्र-छात्राओं के वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किए जाने की तिथि 6 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थान के आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित और अग्रसारित करने की तिथि 11 जुलाई 2025 से 16 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed