फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students presented attractive and inspiring models in the exhibition

Mau News: प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए आकर्षक और प्रेरक माडल

Sat, 24 Dec 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students presented attractive and inspiring models in the exhibition
घोसी। नगर से सटे भावनपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में शनिवार को कला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि सर्वोदय पी जी कालेज की प्राचार्या डा. वंदना पांडेय ने दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए। छात्रों ने सड़क सुरक्षा, पर्यावरण, सौर मंडल, सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया। इस मौके पर आर्ट एंड क्राफ्ट की अलग से प्रदर्शनी आयोजित हुई। जिसमें छात्रों ने तरह-तरह के स्केच और दूसरे सामान भी बनाकर सबको अचंभित कर दिया। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए डा.वंदना पांडेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज इनोवेशन का समय है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान के शिक्षण और अधिगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच अवसर प्रदान करते हैं। इस प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हेतु उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंट जेवियर्स स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक आदित्य ने और संचालन गौतम जायसवाल ने किया। प्रदर्शनी में विद्यालय परिवार के अमित पांडेय, विवेक सिंह, कमलेश यादव, संगीता राय, इस्मा परवीन, मंजू राजभर, रामगणेश,अतीफ़ा, मुहम्मद अंसारी, राजू वारसी, अंकिता, ओरस फातिमा आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राजेश कुमार मिश्रा ने सभी आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed