{"_id":"4a634d828425e8539b463b03bdea9593","slug":"student-president-made-mo-asif-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अध्यक्ष बने मो. आसिफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ अध्यक्ष बने मो. आसिफ
ब्यूरो/ अमर उजाला मऊ
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी के छात्रसंघ के अध्यक्ष सहित चार पदों के लिए बुधवार को हुए मतदान में कांटे के संघर्ष में अध्यक्ष पद पर मो. आसिफ खान ने जीत दर्ज की। मात्र सात वोट से उन्होंने विजय कुमार को हराया।
छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को सुबह से ही मत देने के लिए छात्र-छात्राओं का आना शुरू हो गया। दोपहर बाद दो बजे तक 977 में से 731 छात्रों ने वोट दिया था। 2.15 बजे के बाद मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के कांटे की लड़ाई में मो.आसिफ खान ने 229 मत पाकर 222 मत पाने वाले विजय कुमार (बी.ए.-2) को 07 मतों से हराया।
इसी पद के प्रत्याशी श्यामदुलारे को 194 और आशीष निषाद को 77 मत मिले। 7 मत अवैध पाए गए । उपाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार ने 384 मत पाकर परमानंद (245) को 139 मतों के अंतर से हराया। चन्द्रमा पासवान को 94 मत ही प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
महामन्त्री पद पर अनिल कुमार यादव ने 324 मत पाकर प्रवीन मौर्य (214) को 110 मतों से हराया। विजय कुमार को 188 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर हरिओम कुमार ने 255 मत पकर विनित (200) को 55 मतों से हराया। नीतीश कुमार को 160 तथा शैलेश प्रजापति को 103 मत मिले।
चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए एसडीएम जगदंबा सिंह, सीओ वंशीधर मिश्रा, प्रभारी कोतवाल विश्वजीत सिंह मय फोर्स तैनात रहे। प्राचार्य डा. जेपी राय ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।