फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Strong reprimand to PCF district manager

Mau News: पीसीएफ के जिला प्रबंधक को कड़ी फटकार

Wed, 11 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Strong reprimand to PCF district manager
मऊ। पीसीएफ की ओर से संचालित कुछ क्रय केंद्रों पर नियमित धान खरीद न होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। लक्ष्य के अनुरूप खरीदारी नहीं हो पा रही है। कमियों को दूर कर समय से धानी की खरीद के लिए निर्देश दिया गया है। लापरवाही पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक को फटकार को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में धान खरीद की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्रवार एवं मिलवार धान क्रय की विस्तृत समीक्षा की। डिप्टी आरएमओ विपुल सिन्हा ने बताया कि जिले में 50 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। वर्तमान में सभी केंद्रों पर धान का क्रय किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्रों के नियमित संचालन न होने पर जिलाधिकारी ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाते हुए अगले दो-तीन दिनों में स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने तहसील क्षेत्र के कम से कम पांच क्रय केंद्रों की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही क्रय केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर नोडल अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिया। पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्रों पर धान प्रेक्षण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक को कड़ी चेतावनी देते हुए परिवहन के साधनों को बढ़ाते हुए इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने राइस मिलों को समय से सीएमआर जमा करने के साथ ही प्रतिदिन क्षमता के अनुसार मिल संचालन का भी निर्देश दिया।अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने राइस मिल मालिकों को एक सप्ताह के अंदर सीएमआर के संप्रदान में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राइस मिलो के प्रतिदिन की कुटाई क्षमता के सापेक्ष वर्तमान में प्रतिदिन की औसत धान कुटाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश डिप्टी आरएमओ को दिया। इसके अलावा जो मिल पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी, पीसीएफ के जिला प्रबंधक सहित अन्य सभी अधिकारी एवं राइस मिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed