फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Storm water

आंधी पानी से गेहूं की फसल जमींदोज

Fri, 06 Mar 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Storm water
रतनपुरा गाँव में वृहस्पतिवार की रात आए तूफान में रास्ते में बिजली के तार पर गिरा पेड़। - फोटो : MAU
मऊ। जिले मेें बृहस्पतिवार की देर शाम आई तेज आंधी और बरसात से किसानों की फसलें बरबाद हो गईं। बाली लगी गेहूं की फसल गिर गई है। तिलहनी, दलहनी फसलों और सब्जियां आंधी और पानी के चलते नष्ट हो गईं। कई स्थानों पर बिजली के पोल टूट कर धराशायी हो गए। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रतनपुरा : तेज आंधी और पानी के चलते रतनपुरा गांव में एक गूलर का पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया। जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूरजपुर : दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के सूरजपुर न्याय पंचायत एवं रसूलपुर न्याय पंचायत अंतर्गत क्षेत्र के करीब 35 गाँवों के किसानों की फसल तेज आँधी एवं बरसात के कारण बर्बाद हो गई। शुक्रवार की सुबह किसान अपने खेतों पर गए तो लहलहाती दलहन, तिलहन, गेहूं की खड़ी फसल गिरी देखते ही उनके होश उड़ गये। रसूलपुर, महुआबारी, बडकी बारी, आश्रम मोर्चा, इब्राहिमाबाद, सुरजपुर, बैदापुर, मिश्रौली, कोटियाँ, बेला कसैला, परिखापुर, गौरीडीह, पुरमोती, नगरीपार, शक्करपुर, सहित कई गांवो में किसानों की तैयार फसल बर्बादी के कगार पर पहुँच गयी है। क्षेत्र के किसान प्रमोद राय सुरेन्द्र मिश्रा, कृष्ण मोहन तिवारी, बृजेश राय, दुर्बिजय राय, प्रभुनाथ पटेल, अमीचन्द यादव, अखिलेश यादव ने सरकार से क्षतिपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed