{"_id":"4f2a9efcb35e9b207703d504359dfa20","slug":"statue-resist-break-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी अंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी अंबेडकर प्रतिमा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला के पास अंबेडकर चौराहे पर लगी अंबेडकर प्रतिमा को रविवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। सोमवार की सुबह जब आसपास के गांवों के लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हुई तो वे भड़क उठे
और इसके विरोध में अमिला बोझी और अमिला अजमतगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। तीन घंटे तक चले जाम की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया।
अमिला बाजार के पश्चिमी छोर पर चौराहे पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा को रविवार की रात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह पास की दलित बस्ती के लोगों ने सबसे पहले प्रतिमा की अंगुली क्षतिग्रस्त देखा।
विज्ञापन
कुछ ही देर में क्षेत्र के लोगों को इस बात की खबर लग गई। प्रतिमा टूटने की बात पता चलते ही नाराज लोगों ने सोमवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अमिला बोझी और अमिला आजमतगढ़ मार्ग जाम कर दिया।
घटना की जानकारी पाकर घोसी कोतवाली प्रभारी राकेश जायसवाल दल बल मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में एसडीएम साहेबलाल और सीओ घोसी भी पहुंच गए। बवाल की आशंका को देखते हुए दोहरीघाट थानाध्यक्ष को भी पुलिस बल के साथ बुला लिया गया।
एसडीएम जाम लगाने वालों को समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आंदोलनकारी डीएम और एसपी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। मान मनुहार में तीन घंटे बीत गए।
अंतत: उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम और सीओ ने आंदोलनकारियों की चार सूत्री मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम लगाने वाले करीब साढ़े 11 बजे सड़कों से हटे।
जाम लगाने वालों में अतवारी देवी, किशुनी, प्यारी देवी, राजमति, शांति, पुष्पा , राधिका, पार्वती, संतरी, लालमुनि, सिताबी, शीला, उमेश्वर चंद, उदयभान, नागेंद्र, मुु्रन्नी लाल, सुग्रीव गौतम, जितेंद्र, राम्रायान और हरिकेश सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।