फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Static magistrates will be posted at examination centers

परीक्षा केंद्रों पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Sun, 13 Mar 2022 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Static magistrates will be posted at examination centers
मऊ। जिला प्रशासन और यूपी बोर्ड होने वाली परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। जिले को 25 सेक्टरों में बांट कर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। सभी 126 परीक्षा केंद्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 101 परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रुम से जोड़ भी दिया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की वेबकास्टिंग की जाएगी। जिले में 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में 78903 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 24 मार्च से होनी है। परीक्षा संपन्न कराने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों को 25 सेक्टरों मेें बांटा जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। प्रत्येक तहसील में उपजिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात होंगे। वहीं दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे। अब तक 101 परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रुम से जोड़ दिया गया है। शेष 25 परीक्षा केंद्रों को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 24 मार्च से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed