फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   State-level junior girls hockey tournament kicks off in Mau

मऊ में हॉकी प्रतियोगिता का आगाज: उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, वाराणसी ने झांसी को हराया

Mon, 05 Oct 2026 05:22 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 05 Oct 2026 05:22 PM IST
सार

मऊ जिले में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में वाराणसी ने झांसी को 2-0 से हराया। दूसरे एक तरफा मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने प्रयागराज मंडल को 8-0 से करारी शिकस्त दी। 

विज्ञापन
State-level junior girls hockey tournament kicks off in Mau
हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ नगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। 4 से 9 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आनंद वर्धन और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने किया। उद्घाटन मैच में वाराणसी मंडल ने झांसी मंडल को 2-0 से हराया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों, स्पोर्ट्स कॉलेज और स्पोर्ट्स हॉस्टल की 340 खिलाड़ी कर रही प्रतिभाग।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी: कौन हैं विद्यासागर सोनकर, जिन्हें भाजपा ने बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, चार दशक के सियासी सफर की पूरी कहानी
विज्ञापन


प्रतियोगिता में रविवार को कुल चार मैच हुए। जिसमें प्रतियोगिता के पहले मैच में वाराणसी मंडल ने झांसी मंडल को 2-0 से शिकस्त दी। वाराणसी की ओर से सान्या और स्नेहा चौहान ने शानदार गोल दागे। वहीं दूसरे एकतरफा मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज मंडल को 8-0 से करारी मात दी। जबकि तीसरे मैच में अयोध्या हॉस्टल की बालिकाओं ने आक्रामक खेल दिखाते हुए गोरखपुर मंडल को 6-0 से हराया। इसके साथ ही चौथे मैच में आजमगढ़ मंडल ने एकतरफा खेल दिखाते हुए बस्ती को 5-0 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का सर्वोत्तम माध्यम है। 

उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव आनंद सिंह, संयुक्त सचिव अयूब अख्तर खान, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ के सचिव हाजी मुनव्वर अली, जिला फुटबॉल संघ के सचिव अध्यक्ष जमाल अर्पण, संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, मोईन अली उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed