फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP PM's effigy burnt

सपा ने फूंका पीएम का पुतला

Mon, 28 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Mon, 28 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP PM's effigy burnt
नगर क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
नोटबंदी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने जनता की परेशानी के सवाल पर बिना तैयारी के नोटबंदी पर प्रधानमंत्री को बेरहम बताते हुए उनका पुतला फूंका। कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने जनता की सुविधाओं का ध्यान रखे और बिना तैयारी के इस प्रकार का वित्तीय निर्णय लेकर आम जन को परेशानी में डाला है। 
विज्ञापन


500 तथा 1000 रुपये के नोटों को बिना तैयारी के बंद किए जाने से भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव व उत्पन्न गंभीर समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ता सोमवार को पार्टी कार्यालय पर उपस्थित हुए। सपा कार्यालय से मिर्जाहादीपुरा चौक तक जुलूस निकालकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आम आदमी में गुस्से में है। विशेषकर कारोबार से जुड़े हर लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि नोटबंदी के इस फैसले से मात्र गरीब जनता, मजदूर, दिहाड़ी, किसान, बुनकर, रिक्शा चालक आदि ही परेशान ज्यादा हुए हैं। कहा कि विश्व के 17 देशों में करेंसी परिवर्तन हुआ पर पांच देशों में बुरी तरह विफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनमाने ढंग से नोटबंदी का जो फैसला लिया है इसका खामियाजा इसको आने वाले 2017 के विधान सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सभा को कमरुज्जमा, कुद्दूस अंसारी, तैयब पालकी, संजय पांडेय, रामधनी चौहान, वीरेंद्र यादव, अब्दुलसलाम, शोएब नोमानी, हाजी इरफान अहमद, हजारी सिंह इत्यादि ने भी संबोधित किया। संचालन सपा नगर अध्यक्ष जहीर सेराज ने किया। इस अवसर पर  मुख्तार हुसैन, अनीस हलचल, संजय चैधरी, योगेंद्र यादव जोगी, महताब, एखलाक अहमद आदि शामिल रहे। 


मधुबन संवाददाता के अनुसार कस्बे में स्थित शहीद स्मारक से जुलुस की शक्ल  में मोदी विरोधी नारे लगाते हुए क्षेत्र के सपाइयों ने प्रधानमंत्री का  पुतला फूंका। सपा प्रत्याशी राजेंद्र मिश्र ने कहा कि  नोटबंदी का फैसला गलत है इसे वापस होना चाहिए। सरकार काले धन वालों के लिये किसानों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed