फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP people went to Devara and took the condition of the flood victims

सपा जनों ने देवारा जाकर बाढ़ पीड़ितों का लिया हाल

Sun, 16 Oct 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
SP people went to Devara and took the condition of the flood victims
मऊ। सपा नेताओं ने रविवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष दूूधनाथ यादव के नेतृत्व में रविवार को सरयू नदी की भीषण बाढ़ से जूझ रहे देवारा के कई गांवों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियों को देखा। सपा नेताओं ने बाढ़ग्रस्त गांवों के लोगों की दुश्वारियों को अधिकारियों को बताया । नेताओं ने पानी में डूबे इलाकों में पर्याप्त नावों की व्यवस्था करने, बाढ़ पीड़ितों को भोजन की व्यवस्था करने , दवाइयां, पेय जल जैसी मूलभूत सुविधाएं देने की मांग किया। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों के पशुओं को चारा की व्यवस्था करने की मांग किया। सपा के प्रति निधि मंडल ने भैरोपुर, सुग्गी चौरी, दुबारी और परसिया जाकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को अपनी आंखों से देखा। बाढ़ पीड़ितों ने उन्हें बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सहायता नहीं दी जा रही है। बाढ़पीड़ितों ने सपा नेताओं को बताया कि बीमार होने पर लोगों कोअपने से व्यवस्था करके अस्पताल जाना पड़ रहा है। नावों की निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाढ़पीड़ितों की समस्याओं के प्रति शासन और प्रशासन के अधिकारी संवेदनहीन बना है। इनकी समस्याओं को जिम्मेदार अफसरों को अवगत कराते हुए राहत शिविर संचालित करने और मूलभूत सुविधाएं तत्काल बहाल करने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में आद्याशंकर यादव , पूर्व विधायक उमेश पांडेय, पूनम यादव, गुड्डू चौधरी, सुधाकर अहीर, अप्पू मौर्य रविशंकर यादव, कल्पनाथ यादव, रुद्रप्रताप यादव आदि का रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed