{"_id":"681f271d821972c8b90eee88","slug":"sp-inaugurated-the-police-booth-the-event-took-place-amidst-chanting-of-vedic-mantras-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एसपी ने पुलिस बूथ का उद्घाटन किया, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ आयोजन, पुलिस अधिकारी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एसपी ने पुलिस बूथ का उद्घाटन किया, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ आयोजन, पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
Sat, 10 May 2025 04:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 10 May 2025 04:02 PM IST
सार
मंडाव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस पुलिस बूथ का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
विज्ञापन
पुलिस बूथ का उद्घाटन करते अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मधुबन तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने शनिवार को पुलिस बूथ का उद्घाटन किया। इससे पहले पंडित अश्वनी पांडेय ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। इलामारन जी ने बताया कि पुलिस बूथ सीसीटीवी कैमरे से लैस है। बाजार की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
मधुबन सीओ अभय सिंह ने कहा कि चार किलोमीटर की दूरी पर ही बलिया जनपद शुरू हो जाता है। बाजार में बलिया सहित आसपास के कई गांव के लोग आते हैं। पुलिस बूथ पर तैनात कर्मी इब्राहिमपट्टी तिराहा, रतोय ताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। इस दौरान रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद, नासिर उस्मानी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन