फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP delegation visited flood affected villages

सपा प्रतिनिधिमंडल ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

Thu, 06 Aug 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
SP delegation visited flood affected villages
मऊ। सपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में मधुबन क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गजियापुर, मिश्रौली, सुग्गीचौरी, भैरोपुर ओद गांवों का दौरा किया। सपा नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं। उन्हें आश्वासन दिया कि विपदा की इस खड़ी में पार्टी उनके साथ हैं।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने दुबारी में पार्टी नेता हरिश्चंद यादव के आवास पर शोक सभा किया। चक्की मुसाडोही गांव में नाव पलटने से हुई बच्चों सहित 6 लोगों की मौत पर शोक संवेदना प्रकट किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व को घटना से अवगत कराया दिया है। उन्होंने चक्की मूसाडोही गांव के लोगों को पर्याप्त राहत सामग्री खाने पीने के सामान मुहैया कराने की मांग किया। मांग किया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्टीमर का प्रबंध किया जाय। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चक्की मुसडोही के लोगों की समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। पानी से घिरे लोगों को प्रशासन को सुरक्षित जगह पहुंचाने का दायित्व निभाना चाहिए। मांग किया कि यथाशीघ्र क्षेत्र में बाढ़ चौकियों कै संख्या बढ़ाई जाय। साथ ही बाढ़ चौकियों पर दवा, राशन की समुचित व्यवस्था की जाय। समाजवादी पार्टी के लोगों ने टूटे हुए रिंग बंधे को भी देखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमेशचंद्र पांडे, राजेन्द्र मिश्रा, जिलामहासचिव कुद्दूस अंसारी, दिनेश उर्फ गुड्डू यादव, हरिश्चन्द्र यादव, कल्पनाथ यादव, विनीत कुशवाहा, वीरेंद्र चौहान, महेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed