फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP, BSP and Congress adopted double standards with Muslims: Dr. AyubSP, BSP and Congress adopted double standards with Muslims: Dr. Ayub

सपा, बसपा और कांग्रेस ने मुसलमानों के साथ अपनाया दोहरा चरित्र : डॉ. अय्यूब

Sun, 24 Aug 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
SP, BSP and Congress adopted double standards with Muslims: Dr. AyubSP, BSP and Congress adopted double standards with Muslims: Dr. Ayub
कोपागंज के मोहल्ला हुँसापूरा के इमलीबाग में सभा को संबोधित करते पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
कोपागंज, मऊ। कोपागंज के हुंसापूरा इमलीबाग में आयोजित पीस पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब अंसारी ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधा। मुसलमानों के साथ दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि तीनों पार्टियों ने मुसलमानों के हितों की अनदेखी की। इन दलों ने सिर्फ सत्ता की राजनीति के लिए मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल किया, लेकिन उनके अधिकारों और हक के लिए कभी ईमानदारी से आवाज नहीं उठाई। कहा कि मुसलमान आज दो राहे पर खड़े हैं। एक ओर उसके घरों और मस्जिदों पर बुल्डोजर चल रहे हैं। दूसरी ओर आजम खां जैसे बड़े मुसलमान नेता जेल में कैद हैं, लेकिन कोई भी पार्टी मुसलमानों के हक में खड़ी नहीं हो रही। सिर्फ भाजपा का भय दिखाकर सपा, बसपा और कांग्रेस ने लंबे समय तक मुसलमानों के वोटों पर राज किया है। सपा पर विशेष तौर पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद यादव समाज को सभी पदों पर प्राथमिकता दी गई। चपरासी से लेकर एसडीएम तक यादव भाई बैठा दिए गए, जबकि मुसलमानों ने सबसे अधिक वोट देकर सरकार बनाने में मदद की थी। कहा कि सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं होने दिया गया। मुसलमानों को अब खुद समझना होगा कि उनके अधिकार और हक के लिए असल में कौन पार्टी खड़ी है। पीस पार्टी ही वह राजनीतिक दल है जो मुसलमानों, पिछड़ों और गरीब मजलूमों की लड़ाई लड़ सकती है। कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

जनसभा के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मऊ के चुनाव प्रभारी रईस कुरैशी, वरिष्ठ नेता आसिफ सुहैल अंसारी, लुकमान जावेद, सनाउल्लाह आज़मी, क़तबुद्दीन खान, डॉ. शामसुस जुहा, आमिर शफीक, अफजल भाई भट्टा, विधानसभा घोसी के अध्यक्ष सनाउल्लाह आज़मी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed