फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   son committed suicide by hanging after writing suicide note due to mother refusal to let play game in mau

UP News: मां ने गेम खेलने से मना किया तो फंदे से लटक गया बेटा, मरने से पहले हथेली पर लिखा सुसाइड नोट

Tue, 24 Mar 2026 05:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 24 Mar 2026 05:43 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले के दोहरीघाट कस्बे में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसने हथेली पर लिखा कि मां गेम खेलने से मना कर रहीं इसलिए मरने का प्रयास कर रहा हूं। 

विज्ञापन
son committed suicide by hanging after writing suicide note due to mother refusal to let play game in mau
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेम की लत से एक और युवा ने जान गंवा दी। मां ने गेम खेलने से मना किया तो दोहरीघाट कस्बा निवासी जितेंद्र साहनी (22) ने फंदे से लटककर  आत्महत्या कर ली। गेम में पैसा हारने के बाद से परिजन नाराज रहते थे। मरने से पहले जितेंद्र ने अपनी हथेली पर लिखा कि मां गेम खेलने से मना कर रही है, इसलिए मरने की कोशिश कर रहा हूं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को जिला अस्पताल भेजा। जितेंद्र ने कुछ दिन पहले ही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। घर पर मां और छोटी बहन के साथ रहता था। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मां शिवकुमारी ने बताया कि बेटा दिनभर घूमता और पबजी गेम खेलता रहता था। पढ़ाई के लिए बोलती तो बाहर चला जाता। लेकिन क्या पता था कि गेम खेलने पर पाबंदी लगाना घातक साबित हो जाएगा। सोमवार की दोपहर भी उन्होंने गेम खेलने से मना किया तो वह बाहर चला गया। शाम को घर पहुंचा तो बिना किसी से बात किए सीधे अपने कमरे में चला गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 14 गिरफ्तार; लाखों रुपये नकदी व भारी सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा खटखटाने पर नहीं निकला बाहर तो हुई शंका
कमरे में उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। काफी समय बीतने के बाद भी जितेंद्र खाना खाने कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां और छोटी बहन को चिंता हुई। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। रोशनदान से झांककर देखा तो जितेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। दृश्य देख मां- बेटी चीखने चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos

हाथ पर लिखे शब्द देख दंग रह गए लोग

दोहरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव उतारा। हाथ पर कुछ शब्द लिखे थे, जिसे पढ़कर वहां मौजूद सभी हैरान रह गए। उसने हाथ पर लिखा था कि मां पबजी खेलने से मना कर रही थी, मरने की कोशिश कर रहा हूं। जितेंद्र दो भाई, एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता राजेश साहनी कुछ दिन पहले ही रोजी रोटी की तलाश में हैदराबाद गए हैं और बड़ा भाई विदेश में रहता है।

पुलिस बोली
तहरीर में परिवार ने बताया है कि जितेंद्र दिनभर पबजी गेम खेलता रहता था। मना करने पर घर से निकल जाता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -संजय कुमार त्रिपाठी, थाना प्रभारी निरीक्षक, दोहरीघाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed