फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Solve the problem of lifting of food by increasing the number of trucks: DM

ट्रकों की संख्या बढ़ाकर खादयन उठान की समस्या का करें निराकरण:डीएम

Thu, 22 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Solve the problem of lifting of food by increasing the number of trucks: DM
कलेक्ट्रेट सभागार मं जिला स्वच्छता समिति एवं खाद्यान उठान के संबध में बैठक को संबोधित करते जिला? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने भारतीय खाद्य निगम को खाद्यान्न उठान के लिए ट्रकों की संख्या बढ़ाने को कहा है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत एजेंसी द्वारा पूर्व में कार्यरत कार्मिकों में से समायोजित कार्मिकों की जांच कर भुगतान कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं भारतीय खाद्य निगम की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु भुगतान, कार्यरत कार्मिकों के माह अप्रैल, मई एवं जून के बकाया मानदेय के भुगतान के प्रस्ताव को अनुमोदन हेतु जिला स्वच्छता समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। जिस पर जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत एजेंसी द्वारा पूर्व में कार्यरत कार्मिकों में से समायोजित कार्मिकों की जांच कर भुगतान कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया। उन्होंने डिपो प्रबंधकों से गोदामों से खाद्यान्न उठान हेतु अतिरिक्त समय बढ़ाने के साथ ही ट्रकों की संख्या बढ़ाकर खाद्यान्न उठान में तत्परता लाने को कहा। साथ ही उन्होंने ट्रांसपोर्टरो से गोदामों में समय से ट्रकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान सीडीओ राम सिंह वर्मा,डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला, बीएसए संतोष सिंह, डिप्टी आर.एम.ओ. विपुल सिन्हा, समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed