{"_id":"62a232559b7eb61ce3216ec2","slug":"slow-progress-of-solid-waste-management-plant-mau-news-vns6580875168","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी गति से चल रहा सालिड वेस्ट मैनेजटमेंट प्लांट का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी गति से चल रहा सालिड वेस्ट मैनेजटमेंट प्लांट का कार्य
कोपागंज क्षेत्र ग्राम चेरुईया में बना डम्पिंग ग्राउंड।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा लैरो बेरुवार के चेरुइया में डंपिग ग्राउंड तथा सालिड वेस्ट मैनेजटमेंट प्लांट का कार्य धीमी गति से चल रहाहै। मशीन आ चुकी है, लेकिन अभी तक अनुपयोगी हाल में है।हालत यह है कि नगर पंचायत का कूड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग ,रेलवे के अलावा इधर उधर फेका जा रहा है। जगह-जगह कूड़ा डंप होने से दुर्गंध उठने से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड के अलावा अन्य प्रमुख सड़के व कस्बा बाजार है । नगर पंचायत टाउन एरिया द्वारा जगह जगह से कूड़ा उठाने के लिए दो ट्रैक्टर व टालियो के अलावा छोटे बड़े कई वाहन व सात रिक्शा ट्रालिया हैं ।इसके अलावा 26 नियमित ,29 संविदा व ठेके के माध्यम से 37 सफाई कर्मचारी हैं।कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन भी खरीद ली गयी है। बावजूद इसके प्रतिदिन सुबह से लेकर देर शाम तक सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा उठाकर इधर उधर फेका जाता है। नगर से प्रतिदिन 1. 40 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। नगर से निकलने वाले कूड़े को उक्त जमीन पर नहीं फेकते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ पटरियों पर रेलवे लाइन के किनारे तथा जगह देखकर फेका जाता है। उससे निकलने वाली दुर्गंध से आस पास के लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे है। कूड़ा निस्तारण के लिए फ़रवरी माह में डंपिंग ग्राउंड का कार्य प्रारंभ हुआ तो लोगो में आस जगी कि जल्द ही कूड़ा निस्तारण की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पंचायत का डंपिंग ग्राउंड के साथ साथ इसमें करीब एक करोड़ की लागत से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की योजना है । कूड़ा निस्तारण के बाद खाद भी बनाई जाएगी, जिसके लिए मशीन भी आ चुका हैं। नगर पंचायत की मार्च के आखिरी में टेंडर होने के बाद संयंत्र लगाकर डंपिग ग्राउंड प्रारम्भ करने की योजना थी। लेकिन डंपिंग ग्राउंड के निर्माण की गति धीमी होने के चलते कूड़ा निस्तारण की समस्या दूर नहीं हो सकी है। इस संबंध में कस्बा के अरविंद जायसवाल, रमेश गुप्ता, व्यास गोंड ,संतोष जायसवाल का कहना है सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य धीमी गति से होने के चलते कूड़ा इधर उधर डंप किया जा रहा है जिसके चलते लोगो को परेशानी हो रही है। अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड का आधार बनाने का काम तेजी से चल रहा है है। 10 दिनों में नगर पंचायत को कूड़ा निस्तारण से छुटकारा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।