{"_id":"5ed691078ebc3e903f6c3c9e","slug":"six-more-migrants-found-corona-positive-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में छह और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 40 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में छह और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 40
Tue, 02 Jun 2020 11:18 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona test lab
- फोटो : amar ujala
मऊ जिले में मंगलवार को छह और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें चार रतनपुरा ब्लाक के नगवा और एक इटौरा गांव, जबकि एक अन्य रानीपुर ब्लाक के सिरसा गांव का है। सभी को परदहां ब्लाक परिसर में बनाए गए एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 40 हो गई। इनमें से 10 लोग ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हुई है। एक्टिव मरीज 29 हैं। सीएमओ डा. एससी सिंह ने नये मरीजों के मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
नगवा गांव निवासी एक दंपती के अलावा 54 वर्षीय अधेड़ भी संक्रमित पाया गया है। अधेड़ का 40 वर्षीय साढ़ू भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, जो मूल रूप से गाजीपुर का निवासी है। लेकिन मुंबई से आने के बाद वह साढ़ूू के घर ही रुक गया था। नगवा गांव के सभी संक्रमित 26 मई को मुंबई से गोरखपुर स्टेशन पर आए थे।
विज्ञापन
वहां से बस से घर पहुंचे थे। 27 को उनकी सैंपलिंग हुई थी। इटौरा गांव निवासी 37 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। सीएमओ ने बताया कि एक अन्य मरीज रानीपुर ब्लाक के सिरसा गांव का युवक है, जो 15 मई को मुंबई से गाजीपुर के रास्ते मऊ आया था।
विज्ञापन
वह दस दिनों तक गांव के प्राथमिक विद्यालय में रहने के बाद वह आजमगढ़ में पीजीआई के एक डाक्टर की गाड़ी चलाने वाले दोस्त के पास 25 को चला गया था। वहां डाक्टर ने युवक को भर्ती करा कर उसकी सैंपलिंग 26 मई को कराई थी। इसकी जांच रिपोर्ट मंगलवार को आजमगढ़ से आई। सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि पांचों संक्रमितों को परदहां ब्लाक में मौजूद एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छठवें की सूचना आ गई है, अब उसे भी आजमगढ़ से मऊ लाया जाएगा।